भक्तामर-प्रणत-मौलि-मणि-प्रभाणा-
मुद्योतकं दलित-पाप-तमो-वितानम् |
सम्यक् प्रणम्य जिनपादयुगं युगादा-
वालम्बनं भवजले पततां जनानाम् || 1 ||
अर्थ :
भगवान ऋषभदेव के चरण-युगल में जब देवगण भक्तिपूर्वक नमस्कार करते हैं, तब उनके मुकुट में जड़ित मणियां प्रभु के चरणों की दिव्य कान्ति से और अधिक दैदीप्यमन हो जाती हैं| भगवान के चरणों का स्पर्श ही प्राणियों के पापों का नाश करने वाला है, तथा जो उन चरण-युगल का आलम्बन (सहारा) लेता है, वह संसार-समुद्र से पार हो जाता है| इस युग के प्रारम्भ में धर्म का प्रवर्तन करने वाले प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के चरण-युगल में विधिवत् प्रणाम करके (मैं स्तुति करता हूँ)|
ऋद्धि : ॐ ह्रीँ अर्हँ णमो अरिहंताणं णमो जिणाणं ॐ ह्रॉं ह्रीँ ह्रूँ ह्रौँ ह्रः अ सि आ उ सा अप्रतिचक्रे फट् विचक्राय झ्रौं झ्रौं स्वाहा|
मंत्र : ॐ ह्राँ ह्रीँ ह्रूँ श्रीँ क्लीँ ब्लूँ क्रौँ ॐ ह्रीँ नमः स्वाहा|
विधि : सफ़ेद कपडे पहन के, पूर्व दिशा में बैठके एक लाख जाप करके और यन्त्र पास रकखे सारी रिद्धि, उपलब्धि, संपति की प्राप्ति होती हैं|
प्रभाव : इस मंत्र का जाप करके, सारी विघ्न-बाधाएँ दूर हो जाती हैं और समृद्धि प्राप्त होती हैं|
संदर्भ
1. भक्तामर दर्शन – आचार्यदेव श्रीमदविजय राजयशसूरिजी
2. भक्तामर स्तोत्र – दिवाकर प्रकाशन
awesome initiatives.. I love this website…. I promote this to my derasarinlondon blog.. cheeers guys keep it up!!!! beautifully crafted posts!!
Thank you for your review.
It boosts us morale and encourages us to take further initiatives on the way.
What mantra is to be chanted? The riddhi or the normal mantra?
good