post icon

सम्राट प्रजापल के प्रश्न

सम्राट प्रजापल के प्रश्न
प्रश्‍न – बिना आग के कौन जलाती है ?
उत्तर – ईर्ष्या, तृष्णा, चिन्ता, कर्जदारी, नव-जवान कुंआरी लड़की, विधवा बहु-बेटी|

प्रश्‍न – वशीकरण का सिद्ध मन्त्र क्या है ?
उत्तर – अभिमान का त्याग, नि:स्वार्थ जन सेवा, मधुर भाषण सत्संग, सत्य व्यवहार|

प्रश्‍न – सुख कहां है ? भोजन में, भोग में, भटकने में, भगवान के मंदिर में, भजन में ?
उत्तर – नहीं, कही नहीं| सुख है अच्छे आचरण में| अपनी आत्मा में| बाहर नहीं|

प्रश्‍न – वायु से भी अधिक दौड़ किसकी है ?
उत्तर – मन और मस्तिष्क की|

प्रश्‍न – सबसे बड़ा मकान कौनसा है जो कभी सकड़ा न पड़े ?
उत्तर – पृथ्वी इसमें कई समा गए हैं, फिर भी यह खाली है|

प्रश्‍न – जीवन, मरण का चिन्ह क्या है ?
उत्तर – सास

प्रश्‍न – कामदेव की स्त्री कौन है ?
उत्तर – रति

प्रश्‍न – फूल कौनसा उत्तम है ?
उत्तर – जाय

प्रश्‍न – कन्या विवाह के बाद क्या करे ?
उत्तर – सासरे जाय

यह आलेख इस पुस्तक से लिया गया है
Did you like it? Share the knowledge:

Advertisement

No comments yet.

Leave a comment

Leave a Reply

Connect with Facebook

OR